41 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

आवश्यक कार्रवाई के बाद तस्कर को जेल भेज दिया गया
प्रतापगंज. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को विशेष समकालीन अभियान के तहत 41 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में पुअनि नीरज कुमार आचार्य ने बताया कि शुक्रवार की शाम चौकीदार उमेश पासवान और सशस्त्र बल के साथ विशेष समकालीन अभियान के लिए निकले थे. जहां सूचना मिली कि तेकुना पंचायत के इमामपट्टी वार्ड नंबर 09 निवासी उपेंद्र उरांव अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बेचने का धंधा कर रहा है. सूचना पाते ही पुअनि श्री आचार्य चौकीदार और शस्त्रबल के साथ सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए बताये गये निशानदेही पर इमामपट्टी पहुंचे. जहां पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति भागने लगा. जिसे पुलिस ने कर पकड़ लिया. पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम उपेंद्र उरांव बताया. उपेंद्र के घर की तलाशी के दौरान चार गैलन में 41 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर सहित बरामद शराब को जब्त कर थाना लायी. आवश्यक कार्रवाई के बाद तस्कर को जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




