384 बोतल बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के विशुनपुर फदा वार्ड 12 निवासी 35 वर्षीय तीतोश कुमार सिंह के रूप में हुई

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार की रात 384 बोतल बीयर के साथ एक तस्कर व धंधे में प्रयुक्त कार को भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि बुधवार को रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रतापगंज की ओर से एक सफेद रंग की कार में शराब लादकर सिमराही की तरफ ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर सिमराही गोल चौक के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया. कार चालक ने पुलिस को देखते ही तेज गति से भागने लगा. इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और धर्मपट्टी पेट्रोल पंप के पास अन्य पुलिस बल की मदद से कार को रोक लिया. जिसके बाद वाहन चालक ने कार रोककर वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के विशुनपुर फदा वार्ड 12 निवासी 35 वर्षीय तीतोश कुमार सिंह के रूप में हुई. कार की तलाशी लेने पर डिक्की से 16 कार्टन बीयर बरामद किए गए. प्रत्येक कार्टन में 24-24 कैन हेवर्ड्स 5000 बीयर रखी हुई थी. कुल 384 कैन में से 192 लीटर बीयर जब्त की गई.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन