189 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
189 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

तस्कर और जब्त शराब को भीमनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया

विज्ञापन

वीरपुर. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भीमनगर सीमा चौकी पर तैनात एसएसबी 45वीं बटालियन के जवानों ने बीती रात तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 189 बोतल (कुल 55.05 लीटर) नेपाली शराब जब्त की है. यह कार्रवाई मंगलवार रात लगभग 02 बजे नाका ड्यूटी के दौरान की गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी भीमनगर के अंतर्गत सीमा स्तंभ संख्या 206/7 के निकट, भारत की सीमा में लगभग 150 मीटर अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति को नेपाल की ओर से छिपे रास्ते से प्रवेश करते देखा गया. जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मेंद्र कुमार कामत (उम्र 38 वर्ष), भीमनगर वार्ड संख्या 09 बताया. तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 189 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 55.05 लीटर है. पूरी काग़जी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात तस्कर और जब्त शराब को भीमनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस कार्रवाई में एसएसबी के निरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह चौधरी सहित अन्य जवान भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन