जनता दरबार में भूमि संबंधी छह मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

एक मामला जटिल पाए जाने के कारण अगली तिथि के लिए स्थगित किया गया है

विज्ञापन

प्रतापगंज. अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें भूमि से जुड़े विवादों की सुनवाई कर कई मामलों का निष्पादन किया गया. जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं. फरियादियों की फरियाद प्रभारी अंचलाधिकारी सह बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने की. दरबार में राजस्व अधिकारी रिया राज भी उपस्थित रही. जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित कुल 07 आवेदन प्राप्त हुए. जिनकी क्रमवार सुनवाई की गई. सुनवाई के दौरान 06 मामलों का अंचल स्तर पर ही कागजी साक्ष्य के आधार पर निष्पादन कर दिया गया. जबकि एक मामला जटिल पाए जाने के कारण अगली तिथि के लिए स्थगित किया गया है. प्राप्त मामलों में रास्ता अतिक्रमण, भूमि सीमांकन एवं आपसी बंटवारे से जुड़े विवाद प्रमुख रूप से शामिल थे. ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखी. जहां उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष निर्णय लिया गया. इस दौरान कई मामलों में मौके पर ही समाधान कर लोगों को राहत प्रदान की गई. बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लंबित मामलों में कागजी प्रक्रिया, स्थल जांच, नापी एवं अभिलेखों के सत्यापन की कार्रवाई जारी है. उन्होंने कहा कि भूमि एवं रास्ते से जुड़े विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष तरीके से सुलझाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. ताकि आम लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन