सिगरेट देने से मना करने पर मारी गोली, मौत

सुपौल में अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 कुटी टोले में गुरुवार की देर रात सिगरेट देने से मना करने पर महिला दुकानदार पर गोली चला दी, जिसमें दुकानदार के 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गयी़
सुपौल. अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 कुटी टोले में गुरुवार की देर रात सिगरेट देने से मना करने पर महिला दुकानदार पर गोली चला दी, जिसमें दुकानदार के 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गयी़ घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. मृत बच्चे की मां बुचिया खातून ने बताया कि खाना-पीना खाकर रात करीब 12:30 बजे सोने चले गये. उसके साथ पुत्र मो इरफान एवं बेटी रूकसाना सोई हुई थी. इसके बाद रात में कुछ लोग आये और सिगरेट मांगने लगे़ रात में सिगरेट देने से मना कर दिया, जिसके बाद गोली चला दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




