जनता दरबार में सात मामलों का हुआ निबटारा

Updated:
विज्ञापन

शेष बचे मामले के निष्पादन के लिए अगली तिथि निर्धारित कि गई है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें भूमि विवाद संबंधित 10 नए और पुराने 18 मामले आए, जिसमें पुराने 7 मामले का निष्पादन किया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीन विवाद को लेकर कुल 28 मामले आए. इसमें दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के अवलोकन व उनकी दलीलों को सुनने के बाद सात मामले का निष्पादन कर दिया गया. वहीं शेष बचे मामले के निष्पादन के लिए अगली तिथि निर्धारित कि गई है. मौके पर राजस्व कर्मचारी अजय कुमार, इमरान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन