ePaper

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ायी गयी चौकसी, फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Updated at : 10 May 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ायी गयी चौकसी, फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सुरक्षा के दृष्टिकोण से डॉग स्क्वॉयड की टीम की भी तैनाती की गयी है

विज्ञापन

निर्मली. भारत-पाकिस्तान के बीच हालात को देखते हुए निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर पर दोनों देश के प्रशासन द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से डॉग स्क्वॉयड की टीम की भी तैनाती की गयी है. पुलिस और एसएसबी संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है. आमलोगों से भी ऐसे तत्वों पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है. इस बीच विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर प्रशासन ने भारत-नेपाल बॉर्डर इलाके में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया. फ्लैग मार्च के जरिए यह संदेश दिया गया कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल भी पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है. नेपाल से भारतीय प्रभाग में आने वाले संदिग्ध की दें जानकारी निर्मली एसडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीपीओ राजू रंजन कुमार, सीओ विजय प्रताप सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह, कुनौली थानाध्यक्ष राजू कुमार, डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय जनप्रतिनिधि संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च में शामिल रहे. भारत-नेपाल बॉर्डर के आसपास भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस और एसएसबी जवानों के अलावे बीएसएपी के जवान सख्ती बरत रहे हैं. फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि पड़ोसी देश नेपाल होकर भारतीय प्रभाग में आने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़े तो तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दें. बॉर्डर पर सघन जांच के बाद मिल रही इंट्री कुनौली में भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवानों के द्वारा बारीकी से राहगीरों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है. वाहनों के डिक्की सहित संपूर्ण हिस्से, चालक और वाहन स्वामित्व के दस्तावेज भी बिंदुवार जांच की जा रही है. भीमनगर बॉर्डर के पास डॉग स्क्वॉयड की टीम भी सक्रिय होकर तलाशी अभियान चला रही है. एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारत-नेपाल बॉर्डर के अलावे भीतरी हिस्से में 05 अलग-अलग जगहों पर चेक पोस्ट बनाए गए है. जहां हर नागरिकों और गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है. पुलिस पदाधिकारियों को भी जांच में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए है. एसडीएम श्री सिंह ने कहा कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन