नशा मुक्ति केंद्रों का एसडीएम ने लिया जायजा, 24 घंटे के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्रों का एसडीएम ने लिया जायजा, 24 घंटे के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

चकला-निर्मली स्थित केंद्र पर संचालक के अनुपस्थित रहने के कारण कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका

विज्ञापन

सुपौल. सदर अनुमंडल क्षेत्र में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की वैधता की जांच को लेकर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर साह के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान चकला-निर्मली स्थित एकलव्य नशा मुक्ति केंद्र व डिग्री कॉलेज चौक के समीप संचालित एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र की जांच की गई. जांच के दौरान प्रशासन को कई गंभीर अनियमितताएं मिली. एसडीएम श्री साह ने बताया कि दोनों केंद्रों के अवैध रूप से संचालित होने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई. चकला-निर्मली स्थित केंद्र पर संचालक के अनुपस्थित रहने के कारण कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका. वहीं डिग्री कॉलेज चौक स्थित केंद्र पर भी आवश्यक कागजात अधूरे पाए गए. एसडीएम ने दोनों केंद्र संचालकों को 24 घंटे के भीतर सभी आवश्यक लाइसेंस व दस्तावेज प्रस्तुत करने का सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक कागजात नहीं मिलने पर संबंधित केंद्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सील कर दिया जाएगा. छापेमारी दल में सदर अंचलाधिकारी सह रेवेन्यू ऑफिसर संजीव कुमार, सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में अवैध रूप से संचालित संस्थानों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आगे भी ऐसे केंद्रों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि नियमों के विरुद्ध संचालित गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके. साथ ही अवैध रूप से संचालित अस्पताल एवं नर्सिंग होम के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के संकेत दिये.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन