बाइक सवार को बचाने में स्कॉर्पियो पलटी, 09 सवार जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने में स्कॉर्पियो पलटी, 09 सवार जख्मी

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहयोग से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

सरायगढ़ एनएच 27 पर सोमवार को चिकनी गांव के समीप प्रतापगंज से निर्मली जा रहे एक स्कॉर्पियो पलटने से स्कॉर्पियो में सवार 09 व्यक्ति घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के टेकुना गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी कलानंद मिश्र के सभी परिजन स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर निर्मली अपने संबंधी के घर जा रहा था. चिकनी गांव के पास स्कॉर्पियो गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. स्कॉर्पियो में सवार कलानंद मिश्र, अर्चना मिश्रा, वंदना मिश्रा, श्रीजा मिश्रा, युबीन मिश्रा, दिव्यांश झा, आदित्य झा, अमित मिश्रा, दीपेश झा घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहयोग से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया. डॉ मयंक रंजन ने सभी घायलों का इलाज किया. घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी चालक बालकृष्ण शर्मा बाल-बाल बच गए. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन