प्रभारी एचएम पर स्कूली बच्चों ने एमडीएम नहीं दिये जाने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

बच्चों ने यह भी बताया कि प्रभारी एचएम स्कूल में उन्हें पानी तक नहीं पीने देती हैं

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 स्थित बघला स्थित प्राथमिक विद्यालय बघला के बच्चों ने स्कूल के प्रभारी एचएम सहरूल निशा पर एमडीएम का खाना नहीं देने का आरोप लगाया है. स्कूली छात्रा कक्षा 5 की छात्रा प्रीति कुमारी, रानी कुमारी, रूपा कुमारी, पुष्पा कुमारी, आंचल कुमारी, रूपम, कक्षा 4 के छात्र विशाल कुमार, साक्षी कुमारी, रोहित कुमार, निशा कुमारी, सौरभ कुमार, सोमदेव कुमार, नीलम कुमारी, प्रशांत कुमार, कक्षा 3 के प्रेमलता कुमारी, निधि कुमारी, कक्षा 2 की अनुप्रिया कुमारी, अम्बे कुमारी, निधि कुमारी और कक्षा 1 के प्रशांत कुमार, आयुष कुमार ने बताया कि जब वे लोग इसका विरोध किये तो मैडम उनलोगों को स्कूल से बाहर निकाल दिया. बच्चों ने यह भी बताया कि प्रभारी एचएम स्कूल में उन्हें पानी तक नहीं पीने देती हैं. कमरे में ताला लगाकर रखती हैं. बच्चों ने अभिभावकों को पूरी आप बीती सुनाई. बच्चों की बात सुनते ही अभिभावक भड़क उठे और स्कूल के प्रभारी एचएम को खरी खोटी सुनाने लगे. गौरतलब है कि विद्यालय प्रधान के ट्रेनिंग में रहने के कारण विद्यालय का संचालन कर रही प्रभारी एचएम सहरूल निशा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा लगाए गए आरोप बिल्कुल गलत और निराधार है. कुछ देर बाद अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अनुमंडल स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसडीएम के अनुपस्थित रहने के कारण वे उनके कक्ष के बाहर ही बैठ गए. कहते हैं एसडीएम मामले को लेकर एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने के लिए कहा गया है. जांचोपरांत जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन