नप के आश्वासन पर कार्य पर लौटे स्वच्छताकर्मी

Updated:
विज्ञापन
नप के आश्वासन पर कार्य पर लौटे स्वच्छताकर्मी

सफाई कर्मियों का जो भी भुगतान बकाया है. सभी भुगतान किया जाएगा

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत में पिछले दो दिनों से स्वच्छता का कार्य पूरी तरह से ठप था. बुधवार को नगर प्रशासन की पहल और बीते लंबित बकाए के भुगतान के आश्वासन पर पुनः स्वच्छता कर्मी काम पर लौटे और नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था बहाल की गई. जानकारी अनुसार नगर पंचायत के सफाई कर्मी अपनी लंबित वेतन और ईपीएफ के भुगतान को लेकर नाराज चल रहे थे. पिछले माह भी सफाई कर्मियों ने अपनी लंबित मांग को लेकर एक दिन के सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे. ईओ देवर्षि रंजन ने बताया कि एजेंसी का दो महीने का पैसा नगर पंचायत के पास बकाया है. सफाई कर्मियों का जो भी भुगतान बकाया है. सभी भुगतान किया जाएगा. जब तक निविदा का कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक सफाई का कार्य विभागीय स्तर पर चलेगा. सफाई कर्मियों को उनका पैसा सामान्य की तरह मिलेगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन