बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर किया हमला

Updated:
विज्ञापन

चार कर्मी घायल एक ट्रैक्टर जब्त, पांच नामजद

विज्ञापन

– चार कर्मी घायल एक ट्रैक्टर जब्त, पांच नामजद बलुआ बाजार. बलुआ बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर शिवराम पंचायत के विशनपुर चौधरी वार्ड नंबर 01 में मंगलवार को अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया. इस हमले में खनन विभाग के चार कर्मी घायल हो गए. सूत्रों के अनुसार, खनन निरीक्षक शाहनवाज अहमद के नेतृत्व में विभागीय टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन की शिकायतों की जांच के लिए मौके पर पहुंची थी. टीम ने एक ट्रैक्टर पर अवैध रूप से लदे बालू को जब्त किया और चालक को हिरासत में ले लिया था. इसी दौरान गांव के बालू माफिया व कुछ महिलाओं ने टीम के वाहन को घेर लिया और दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इसी अफरातफरी में ट्रैक्टर चालक को भीड़ ने छुड़ाकर भगा दिया. घटना में चार कर्मी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि खनन विभाग की टीम एक ट्रैक्टर जब्त करने में सफल रही. घटना के संबंध में खनन निरीक्षक शाहनवाज अहमद ने बलुआ थाना में लिखित आवेदन देकर पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. इंस्पेक्टर शाहनवाज अहमद ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि विशनपुर क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का खनन हो रहा है. इस पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, लेकिन टीम पर हमला कर दिया गया. प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन