एक दिन की बारिश में ही सड़क हुआ जल मग्न, पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 26 Apr 2026 6:49 PM

विज्ञापन

मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि वीरपुर नगर के वार्ड 6 भगत मुहल्ले में 4-5 दिनों में नाले का कार्य शुरू होने वाला है

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के सबसे रिहायसी क्षेत्र कहे जाने वाले गोल चौक से कोसी आईबी तक की सड़क मात्र एक दिन ही बारिश में तालाब बन गया है. इस बारिश में गोल चौक से थाना और कौशिकी भवन के रास्ते कोसी आईबी और बॉर्डर रोड को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भर गया, जिससे पैदल व बाइक सवार को परेशानियों का सामना करना पर रहा है. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 06 भगत मुहल्ला में भी कुछ इसी प्रकार का जलजमाव है, जहां लोगों में काफी नाराजगी है. पूछे जाने पर मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि वीरपुर नगर के वार्ड 6 भगत मुहल्ले में 4-5 दिनों में नाले का कार्य शुरू होने वाला है. जिसके बाद जल जमाव की समस्या समाप्त हो जाएगी. कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन ने गोल चौक से आईबी तक जाने वाली सड़क पर जलजमाव को लेकर कहा कि इस सड़क पर नाले निर्माण को लेकर निविदा निकाली गई थी. यह सड़क कोसी की है. जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि सड़क का निर्माण हम लोगों ने कराया है तो नाले का निर्माण भी जल संसाधन विभाग की करवाएंगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन