ePaper

शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, सेवानिवृत्त जवानों को किया सम्मानित

Updated at : 27 Jul 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, सेवानिवृत्त जवानों को किया सम्मानित

कारगिल विजय दिवस पर एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा महिला जिला मोर्चा की अध्यक्ष विनीता देवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

विज्ञापन

वीरपुर. कारगिल विजय दिवस पर एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा महिला जिला मोर्चा की अध्यक्ष विनीता देवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस दौरान सेवानिवृत्त जवानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार दिलीप मटियेत, मनीष साह और बिमलेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया. शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर भाजपा के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने देश के वीर शहीद जवानों के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही देश के विभिन्न सुरक्षा संस्थानों में काम कर चुके सेवानिवृत्त जवानों को अंगवस्त्र व फूलों की माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया. महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश के सरहद पर दिन-रात एक कर आम लोगों की सुरक्षा को लेकर देश के वीर जवान हमारी सुरक्षा के लिए तेज गर्मी, भीषण ठंड, मूसलाधार बारिश के बीच सरहद पर डटे रहते हैं. इन्हीं के बदौलत हमारे देश के हर नागरिक सुरक्षित रहते हैं. इस मौके पर प्रवासी गंगोत्री जी, जिला उपाध्यक्ष किरण कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष छातापुर दक्षिण सरिता साह, जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन