सगा भाई ही निकला बहन का हत्यारा, पुलिस ने भेजा जेल

एक नवंबर 2023 को हुई थी हत्या
सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के झिल्लाडुमरी पंचायत के सदानंदपुर गांव के वार्ड एक में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की की हत्या एक नवंबर 2023 कर दी गयी थी. हत्या का आरोप लड़की के सगे भाई पर ही लगा है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि सदानंदपुर गांव के अरुण कुमार मेहता की पुत्री निशा भारती की हत्या का तकनीकी अनुसंधान और अन्य साक्ष्य के आधार पर मृतका के भाई अविनाश कुमार को शनिवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद अविनाश कुमार ने अपनी बहन निशा भारती की हत्या करने की बात स्वीकार की है. बताया कि वह अपने बहन को अन्य लोगों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था. जिसके कारण आवेश में आकर अपनी बहन की हत्या कर लाश को घर से 500 मीटर दूर लौकहा पंचायत के बैसा गांव के वार्ड 10 में पिंटू मेहता के घर के पिछवाड़े एक झाड़ी में फेंक दिया था. थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक निशा भारती के लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज कर अनुसंधान प्रारंभ किया था. पुलिस के बयान पर ही 01 नवंबर 2023 को अज्ञात लोगों के खिलाफ भपटियाही थाना कांड संख्या 178/23 दर्ज किया था. थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना में अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




