राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को

Updated:
विज्ञापन

1200 से अधिक मामलों की पहचान

विज्ञापन

-लोक अदालत की सफलता को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक – 1200 से अधिक मामलों की पहचान सुपौल. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 13 सितंबर को होने वाली लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह ने की. बैठक में सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक सुलह योग्य मामलों को चिह्नित करें और पक्षकारों को नोटिस भेजे. अभी तक विभिन्न न्यायालयों द्वारा 1200 से अधिक मामलों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया जा चुका है. इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राहुल उपाध्याय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गजनफर हैदर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलीप सिंह, सुनील कुमार, निशिकांत ठाकुर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अफजल आलम, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम गुरु दत्त शिरोमणि, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी श्याम नाथ शाह समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में यह भी जोर दिया गया कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाए, ताकि आम लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन