रामनवमी पूजा समिति हुई गठन, गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी शोभा यात्रा

शोभा यात्रा बैंड पार्टी घोड़े के साथ निकाली जायेगी.
सुपौल श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी पूजन को लेकर सोमवार कोबाबा रामदास ठाकुरबाड़ी अखाड़ा सह शनिदेव मंदिर प्रांगण में नये सत्र के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा राघव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक प्रारंभ किया गया एवं सर्वसम्मति से अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष कुंदन कामत, सचिव मणिकांत कामत,उप सचिव संजीव कुमार झा, कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, व्यवस्थापक हीरालाल कामत, पूजा प्रभारी संजीव कुमार सिंह बबलू, मेला मंत्री नलिन जायसवाल, पुजारी देवेंद्र झा, अंकेक्षक रामधीन ठाकुर बनाये गये. जबकि संरक्षक राघवेंद्र झा राघव, नागेंद्र नारायण ठाकुर, डॉ विजय शंकर चौधरी, रमण कुमार सिंह, विनय भूषण सिंह बनाये गये. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिवनंदन कामत, रंजन विश्वास, कृत्यानंद कामत, शंभू चौधरी, रंजीत कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, गोलू कुमार, विकास कुमार, प्रिंस कुमार, शिपू कुमार, जितेंद्र कुमार, बादल कुमार मनोनित किये गये. अध्यक्ष अरुण चौधरी ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर की रंगाई, पुताई, पंडाल सजावट, पूजन-प्रसाद के अलावा शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभा यात्रा बैंड पार्टी घोड़े के साथ निकाली जायेगी. मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर के सभी वार्डों के अलावा अगल-बगल के गांव के भी भक्त शोभा यात्रा में भाग ले इसका प्रयास हम सबों को करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




