विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर निकाली गयी रैली, किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर निकाली गयी रैली, किया जागरूक

सभी ने मिलकर टीबी मुक्त भारत का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया

विज्ञापन

राघोपुर. रेफरल अस्पताल परिसर में मंगलवार को विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को क्षय रोग (टीबी) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना व इसके इलाज से जुड़ी सरकारी सुविधाओं की जानकारी देना था. रैली में स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद, बीसीएम शादाब अली, वरीय उपचार पर्यवेक्षक अजय कुमार वर्मा, लैब टेक्निशियन संजीव कुमार साह सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने मिलकर टीबी मुक्त भारत का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया. रैली अस्पताल परिसर से निकलकर आसपास के इलाकों में गई. जहां लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव के उपाय और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों के लिए मुफ्त जांच और दवा की सुविधा उपलब्ध है. जिससे समय पर इलाज संभव हो पाता है. इसके साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत मरीजों को इलाज के दौरान प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. ताकि वे उचित पोषण लेकर जल्द स्वस्थ हो सकें. उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई निजी चिकित्सक किसी टीबी मरीज की पहचान कर उसे सरकारी पोर्टल पर दर्ज करता है, उसे प्रति मरीज 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है. मौके पर कन्हैया राय, नरेश दास, सोनू सिंह, प्रशांत झा, अरविंद कुमार, एएनएम रानी कुमारी समेत आशा कार्यकर्ता शशिलता कुमारी, मंजू कुमारी, चुन्नी कुमारी, अंशु कुमारी और गीता देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन