बारिश से सड़क में जगह-जगह बन गए हैं रेनकट

Updated:
विज्ञापन

इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है

विज्ञापन

वीरपुर. मोंथा चक्रवात से हुई बारिश के बाद बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क में रेंनकट लग गए हैं. इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. बसंतपुर प्रखंड के अमृत चौक से निजाम चौक तक जाने वाली सड़क में कई जगह रेनकट लग गए हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. शनिवार को इस सड़क पर जाने वाले कई लोगों ने रेनकट की बात कही और बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन पांच से दस हजार लोगों का आवागमन होता है क्योंकि इस रास्ते से छह पंचायत के लोग प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, कोर्ट, जेल, थाना सहित अन्य जगहों पर जाते हैं. सड़क पर रेनकट होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. उधर, एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों सूचना दी गई है. जल्द ही रेनकट की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन