SUPAUL : भीमनगर के चंदन ट्रेडर्स में छापेमारी, 13,65,050 भारतीय व नेपाली 8,83,600 रुपये जब्त

Updated:
विज्ञापन
SUPAUL : भीमनगर के चंदन ट्रेडर्स में छापेमारी, 13,65,050 भारतीय व नेपाली 8,83,600 रुपये जब्त

सुपौल जिले के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत भीमनगर सहरसा चौक के चंदन ट्रेडर्स में वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार और एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.

विज्ञापन

वीरपुर, सुपौल से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट :

सुपौल जिले के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत भीमनगर सहरसा चौक के चंदन ट्रेडर्स में वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार और एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस छापेमारी दौरान 8,83,600 नेपाली और 13,65,050 भारतीय रुपए बरामद किए गए. अचानक छापेमारी होने से आसपास के व्यापारियों में हड़कंप देखा गया वही एक साथ कई पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की गाड़ी अतिव्यस्तमतम सहरसा चौक पर देखे जाने से सैकड़ों की संख्या में राहगीर भी रुककर पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई को देखने लगे. जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी स्थित हो गया और लोगो की भीड़ बढ़ने लगी. हालांकि पुलिस बल की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया जा सका. छापेमारी लगभग डेढ़ घंटे तक चली जहां उक्त दुकान चंदन ट्रेडर्स के गल्ले से 8,83,600 नेपाली रुपए और 13,65,050 भारतीय रुपए बरामद किए गए. जिसकी जब्त सूची बनाई गई है. बाद में भीमनगर कंपनी से एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंचे. पूछे जाने पर एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की तस्करी को लेकर एवं अनैतिक कार्यों पर अंकुश लगाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है. इसी क्रम में भीमनगर सहरसा चौक स्थित चंदन ट्रेडर्स की लगातार शिकायत मिल रही थी कि उक्त दुकान से बड़ी मात्रा में नेपाली नोट का एक्सचेंज किया जाता रहा है. आज टीम बनाकर छापेमारी की गई और छापेमारी के दौरान उक्त नेपाली और भारतीय रुपए की बरामदगी की गई है. प्रतिष्ठान के मालिक चंदन साह बाहर है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी के दौरान उक्त पदाधिकारी के अलावे सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी, भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार , वीरपुर थाना के सबइंस्पेक्टर जैनेंद्र कुमार झा, भीमनगर थाना के एएसआई विपिन कुमार के साथ साथ भरी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी बनी रही.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन