भपटियाही शिव मंदिर परिसर का सार्वजनिक पोखर जर्जर

Updated:
विज्ञापन

सालभर विभिन्न शुभ कार्य, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का आयोजन होता रहता है

विज्ञापन

– श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में हो रही परेशानी – मनरेगा योजना से जीर्णोद्धार की मांग सरायगढ़. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा बनेश्वर शिव मंदिर, भपटियाही परिसर में बने सार्वजनिक पोखर के जीर्णोद्धार नहीं होने से स्थानीय श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मंदिर परिसर धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है. जहां सालभर विभिन्न शुभ कार्य, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का आयोजन होता रहता है. विशेष रूप से महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व के अवसर पर स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है. श्रद्धालुओं को शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए आवश्यक जल मंदिर परिसर में उपलब्ध नहीं हो पाता. जिसके कारण उन्हें कोसी नदी, अन्य तालाबों या कुओं से पानी लाकर पूजा करनी पड़ती है. जिससे बुजुर्ग और महिला श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. स्थानीय लोगों ने कहा कि पोखर लंबे समय से उपेक्षित पड़ा हुआ है. नियमित साफ-सफाई और रख-रखाव के अभाव में इसमें बड़े-बड़े घास उग आए हैं, जिससे इसका उपयोग लगभग असंभव हो गया है. अगर इस पोखर का समुचित जीर्णोद्धार किया जाए तो मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिल सकती है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन यादव सहित अन्य स्थानीय नागरिकों ने प्रखंड प्रशासन से मनरेगा योजना के तहत इस सार्वजनिक पोखर के जीर्णोद्धार की मांग की है. कहा कि पोखर के पुनर्निर्माण और सफाई से न केवल धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन