सूने घर से पांच लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया हमें चोरी की घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं है

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत स्थित हटवरिया वार्ड नंबर 9 में अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात एक सूने घर को अपना निशाना बनाया. जहां चहारदिवारी कूदकर घर के अंदर प्रवेश किया. सभी रूम का कुंडी काटकर लाखों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गये. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए हटवरिया वार्ड नंबर 9 निवासी गृहस्वामी भागवत प्रसाद मंडल ने बताया कि हम सभी परिवार के लोग 16 दिनों से घर में ताला लगाकर पूर्णिया गए हुए थे. बुधवार को घर पहुंचे और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सभी रूम की कुंडी कटी हुई है. सभी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है. घर के अंदर रखे सभी कीमती सामान गायब हो गया है. गृहस्वामी ने कहा कि चोरी की इस घटना में नकदी एक लाख पच्चीस हजार, दो सोने की अंगूठी वजन आठ आना, एक जोड़ी कान की बाली, एक नाक का नथिया, एक चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का चेन समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गई है. घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर पीड़ित परिवार से लिखित आवेदन देने की बात कही. मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया हमें चोरी की घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं है. पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन