एएलवाई कॉलेज में शहादत दिवस पर मनाया गया कार्यक्रम

Published at :30 Jan 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
एएलवाई कॉलेज में शहादत दिवस पर मनाया गया कार्यक्रम

गांधी जी का दर्शन उच्च शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और आदरणीय है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. अनूपलाल महाविद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के तत्वाधान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव द्वारा शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ जयदेव प्रसाद यादव ने बताये कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि संपूर्ण भारत में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है. शहीद दिवस मनाने का उद्देश्य उन स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है जिन्होंने, भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिए. महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में सबसे बड़े प्रसिद्ध नाम है. जिन्हें, राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई. भारत को आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अहम भूमिका है. वे सत्य अहिंसा के पुजारी थे. उनके चरित्र से प्रेरित गांधी दर्शन उच्च शिक्षा जगत में अहम स्थान रखता है. गांधी जी भारत को धर्मनिरपेक्ष और अहिंसक राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे. इसके लिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा. दुर्भाग्य से 78 वर्ष की अवस्था में 30 जनवरी 1948 को बिड़ला हाउस में शाम की प्रार्थना सभा के दौरान नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी जी की हत्या कर दी गई. इसलिए उसके सम्मान में प्रत्येक 30 जनवरी को हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.विद्यानंद यादव ने बताया गांधीजी का जीवन- सादा जीवन और उच्च विचार से प्रेरित था. वे अल्लाह और ईश्वर में भेद किए बिना उसे एक ही रूप में देखते थे. उनके दृष्टिकोण में-अल्लाह ईश्वर तेरो नाम सबको सनमती दे भगवान. उन्होंने सत्य के लिए एकला चलो रे का मार्ग प्रशस्त किए. अपने विचारों और सिद्धांतों के कारण चर्चित रहे गांधी जी का नाम दुनिया भर में सम्मान से लिया जाता है. गांधी जी का दर्शन उच्च शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और आदरणीय है. ऐसे महापुरुषों के जीवनी से हम सबको प्रेरणा ग्रहण करना चाहिए. महाविद्यालय के सचिव कपलेश्वर यादव ने कहा कि 30 जनवरी शहादत दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ हम उन सभी महापुरुषों का भी स्मरण करते हैं जिन्होंने, जन कल्याण हेतु अपने को शहीद कर दिए. गांधी जी के साथ उन सबों का भी जीवन रामायण- महाभारत और गीता जैसे पवित्र ग्रंथों के आदर्श से प्रेरित था. जिन्हें जन कल्याण हेतु शहीद होने में गम की अपेक्षा खुशी अधिक हुई. उन महापुरुषों का शहादत एक नया सूर्योदय देकर गया. हम उन अमर महापुरुषों को नमन करते हैं. श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्ति ने गांधी जी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. मौके पर प्रो अशोक कुमार, प्रो अरुण कुमार, प्रो सुरेंद्र प्रसाद यादव, डॉ सुदीत नारायण यादव, प्रो कमलाकांत यादव, प्रो सुरेश कुमार, प्रो अनिल कुमार भगत, प्रो गंगा प्रसाद साह, प्रो आलोक कुमार, प्रो कुलानंद यादव, प्रो शंभू यादव, प्रो कुमारी पूनम, अनुपम कुमार, बलदेव प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, दिलीप दिवाकर, गगन कुमार, दिग्दर्शन, रंजन कुमार, अशोक कुमार, बालकिशोर कुमार, जालेश्वर भगत, हीरेंद्र कुमार शिल्पी ज्योति, चुनचुन कुमारी, चांदनी कुमारी, श्रेया भारती, प्रियंका कुमारी, मनीषा कुमारी, रंजीत सिंह, अभिजीत कुमार, लवली कुमारी, सरिता कुमारी, निभा कुमारी, अंजली कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, रिया कुमारी, प्रिया राज, सोनी कुमारी, प्रीति कुमारी, रंजूसा सुमन, रूपा कुमारी, सोनी कुमारी, शबनम कुमारी, रुबी कुमारी, रूपम कुमारी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन