ePaper

गेहूं की खरीद शुरू, दो घंटे में ही किसान के खाते में पहुंची राशि

Updated at : 07 Apr 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
गेहूं की खरीद शुरू, दो घंटे में ही किसान के खाते में पहुंची राशि

जिले के किसान किसी भी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेचकर एमएसपी का लाभ ले सकते हैं

विज्ञापन

छातापुर. छातापुर-चुन्नी पथ में तेल डीपो के समीप भारतीय खाद्य निगम के द्वारा गेहूं की खरीदारी शुरू कर दी गयी है. खरीदारी के दो घंटे बाद ही किसान के खाते में एमएसपी की राशि खाते में हस्तांतरित कर दी गई. इस मौके पर एफसीआई के मंडल प्रबंधक बी चंद्रमोहन, अधिप्राप्ति प्रबंधक मेघानंद ठाकुर, क्रय केंद्र इंचार्ज साकेत कुमार एवं प्रवीण कुमार के अलावे कई किसान मौजूद रहे. मौके पर मंडल प्रबंधक ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के द्वारा अपने स्तर से जिले में तीन स्थानों पर गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है. जिले के किसान किसी भी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेचकर एमएसपी का लाभ ले सकते हैं. एफसीआई अपने बोरा में गेहूं खरीदती है. किसानों को गेहूं के साथ बोरा नहीं देना होगा. क्रय केंद्र प्रभारी साकेत कुमार ने बताया कि प्रथम दिन प्रतापगंज के किसान सतीश कुमार पंडित के द्वारा साढे 25 क्विंटल गेहूं बेची गई. एमएसपी 2425 प्रति क्विंटल की दर से 61 हजार आठ सौ रुपये खरीदारी के दो घंटे बाद ही उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई. बताया कि शुद्ध वजन के साथ गेहूं की खरीदारी की जायेगी और भुगतान को लेकर किसानों को कोई समस्या नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन