किशनपुर बाजार में अतिक्रमण से नेशनल हाईवे बढ़ी परेशानी, रोज लग रहा जाम

Updated:
विज्ञापन

सड़क किनारे फैले कारोबार, ठेले और वाहनों की भीड़ से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

विज्ञापन

– सड़क किनारे फैले कारोबार, ठेले और वाहनों की भीड़ से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल किशनपुर. किशनपुर बाजार स्थित नेशनल हाईवे अतिक्रमण की चपेट में है. सड़क के दोनों किनारों पर व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण मार्ग लगातार संकरा होता जा रहा है. जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे के दोनों ओर करीब 40 फीट की दूरी पर व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थित है, लेकिन दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के आगे तक सामान फैलाकर रखते हैं. इसके बाद ग्राहक अपने वाहन सड़क तक खड़ा कर देते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है. स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बचे हुए स्थान पर सब्जी, फल एवं अन्य सामान के ठेले लग जाते हैं. इसके अलावा ऑटो और रिक्शा चालक भी सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी का इंतजार करते रहते हैं. ऐसे में सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए चुनौती बन जाता है. बढ़ते ट्रैफिक और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है. जाम के कारण आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे, मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है. कहती हैं सीओ इस बाबत प्रभारी सीओ पिंकी कुमारी ने बताया कि बाजार में दुकानदार द्वारा अतिक्रमण कर लेने के कारण प्रतिदिन जाम जाम लगता है. जिसको लेकर लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है. लेकिन किसी ने भी नहीं हटाया है. जिसको लेकर बहुत जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा. सूचना के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वाले दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन