भीमनगर में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान एस ड्राइव के तहत चलाया जा रहा है
वीरपुर. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भीमनगर में शनिवार शाम भीमनगर थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान सड़क पर आवागमन कर रहे विभिन्न दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई. पुलिस ने वाहन चालकों की भी तलाशी की. भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान एस ड्राइव के तहत चलाया जा रहा है. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह अभियान हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ा हुआ है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे जिले में एक साथ यह अभियान चलाया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि डीआईजी के साथ पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. विशेष रूप से वाहनों की लगातार जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं. वाहन जांच अभियान में भीमनगर थाना के एएसआई कमलेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद रहे. पूरे अभियान के दौरान पुलिस की चुस्ती और मुस्तैदी देखते ही बन रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और बढ़ा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




