विस चुनाव से पहले पुलिस सक्रिय, पिपरा में सघन जांच वाहन अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन

अभियान के तहत सैकड़ों वाहनों की जांच की गई

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को पिपरा पुलिस ने एनएच 327 ई स्थित दीनापट्टी रेलवे पुल के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा, पुअनि ललन कुमार झा, एसआई ममता कुमारी सहित दर्जनों पुलिस बलों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली. अभियान के तहत सैकड़ों वाहनों की जांच की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों पर नकेल कसने और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर नियंत्रण के उद्देश्य से की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके. जांच के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चालकों, ट्रिपल लोडिंग करने वालों और बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहनों के चालकों को रोककर कड़ी चेतावनी दी. साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि आने वाले दिनों में नियम तोड़ने पर सीधे चालान काटा जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन जांच अभियान से न केवल कानून-व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन