मुखिया संघ की बैठक में संघ के प्रखंड अध्यक्ष को झूठे केस में फंसाने का पुलिस पर लगाया गया आरोप

Published at :06 Feb 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया संघ की बैठक में संघ के प्रखंड अध्यक्ष को झूठे केस में फंसाने का पुलिस पर लगाया गया आरोप

बैठक में 12 पंचायतों में चल रहे विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी कार्यों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत में गुरुवार को बनैनिया पंचायत के मुखिया श्याम कुमार यादव के आवास पर मुखिया संघ की बैठक मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में 12 पंचायतों में चल रहे विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी कार्यों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. बैठक में पंचायत के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने और पंचायत का तेजी से विकास कार्य करने को लेकर पंचायत कर्मी, प्रखंड के अधिकारी और कर्मियों से समन्वय के बीच कार्य करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे को झूठे मुकदमे में फंसाने का विरोध किया गया. मुखिया संघ के सदस्यों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष स्वच्छ छवि का हैं. जिसके छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. कहा कि राघोपुर थाना में पदस्थापित एएसआई के विरुद्ध प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक जन आंदोलन किया जायेगा. बैठक में पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, मुखिया विजय कुमार यादव, मनोज यादव, सरस्वती देवी, महारानी देवी, प्रमिला देवी, प्रभा यादव, फूल कुमारी, सुखदेव पंडित, उमेश यादव, गणेश राम, बीवी शहनाज, मो सुभान, राजेंद्र साह, देवचंद चौपाल, विजेंद्र यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन