नवपदस्थापित पीओ ने मनरेगा कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक, मजदूरी भुगतान पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

पीओ श्री लाल ने पौधारोपण कार्य को लेकर प्राप्त लक्ष्य को हासिल करने पर संतोष व्यक्त किया

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में शुक्रवार को नवपदस्थापित पीओ शिव नारायण लाल ने कर्मियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक में पीओ ने जल जीवन हरियाली से जुड़ी योजनाओं के अलावे पीएम आवास के लाभुकों को मजदूरी का भुगतान व विभागीय अन्य कामकाज पर चर्चा की. पीओ श्री लाल ने पौधारोपण कार्य को लेकर प्राप्त लक्ष्य को हासिल करने पर संतोष व्यक्त किया. कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के लिए 276 यूनिट पौधा लगाने का लक्ष्य था. जिसमें कुल 318 यूनिट पौधारोपण किया गया है. इस दौरान उन्होंने विभागीय निर्देश के आलोक में सभी पीआरएस को प्रत्येक पंचायत में 10-10 सोख्ता निर्माण करवाने का निर्देश दिया. पीओ श्री लाल ने पीएम आवास के लाभुकों को 90 दिनों के मानव दिवस का भुगतान की प्रगति पर नाराजगी जताई. कहा कि पीएम आवास के करीब 2300 लाभुकों को 90 दिनों के मानव दिवस का भुगतान किया जाना है. पीओ ने आवास योजना के लाभुकों को तीब्र गति से मानव दिवस का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावे उन्होंने प्रत्येक पीआरएस से पंचायतों में संचालित कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए. बैठक में लेखापाल मदन कुमार, जेई कुमार सौरभ के अलावे सभी पीआरएस शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन