घरेलू गैस की किल्लत से कांग्रेसियों ने पीएम का फूंका पुतला

उन्होंने आरोप लगाया कि सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है
सुपौल. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता की अध्यक्षता में आयोजित यह विरोध मार्च शहर के मुख्य चौराहा से शुरू होकर लोहिया नगर चौक तक पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर कार्यक्रम का समापन किया गया. प्रदर्शन को संबोधित करते कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से काफी परेशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, सरकारी दावों के बावजूद कालाबाजारी जारी है. उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ता है. मजबूरी में लोग महंगे दामों पर गैस खरीदने को विवश हैं. कहा कि प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जब तक गैस की सुगम और नियमित होम डिलीवरी व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक कालाबाजारी पर रोक लगाना संभव नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि एलपीजी की कमी के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है. जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यह प्रदर्शन फिलहाल टोकन है. यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी. जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी. इस विरोध मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम में कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए. जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव, जयप्रकाश चौधरी, मिन्नत रहमानी, शत्रुघ्न चौधरी, जितेंद्र झा, संजीव यादव, परमेश्वरी सिंह यादव, पीतांबर पाठक, जगदीश गुप्ता, शिवनंदन यादव, कौशल यादव, महेश पांडे, मो सगीर आलम, अभय तिवारी, प्रमोद यादव, मो उस्मान, पंकज कुमार, दिवाकर यादव, पप्पू वर्मा, फुदो मुखिया, राज नारायण कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




