बंगाल : भागीरथी नदी के कटाव की चपेट में प्राचीन शिव मंदिर, ग्रामीणों में दहशत

मंदिर के नदी में समाने का खतरा
पूर्व बर्धमान जिले में भागीरथी नदी के लगातार बढ़ते कटाव ने कमलनगर घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर के अस्तित्व पर संकट ला दिया है. स्थानीय ग्रामीण चिंतित हैं और तत्काल सुरक्षा कार्यों की मांग कर रहे हैं.
बर्धमान से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
पूर्व बर्धमान जिले के पूर्वस्थली-2 प्रखंड के मेड़तला ग्राम पंचायत अंतर्गत कमलनगर घाट पर भागीरथी नदी का लगातार बढ़ता कटाव अब प्राचीन शिव मंदिर तक पहुंच गया है.नदी के तेज कटाव से मंदिर के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी चिंता और दहशत का माहौल है.
धीरे-धीरे मंदिर के नजदीक पहुंच चुकी है नदी
ग्रामीण मनोहर घोष,सत्यदेव मुखर्जी आदि ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दौरान भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव भी तेज हो गया है. नदी धीरे-धीरे मंदिर के नजदीक पहुंच चुकी है और यदि समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं किया गया, तो मंदिर के नदी में समा जाने का खतरा बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू करने की मांग की है. उनका कहना है कि यह शिव मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसे हर हाल में बचाया जाना चाहिए.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्राचीन मंदिर को बचाने की कोशिश
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है. अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है. यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो मंदिर के साथ-साथ आसपास की जमीन और आबादी भी कटाव की चपेट में आ सकती है. मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व स्थली उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक गोपाल चट्टर्जी का कहना है कि मामले को लेकर संबंधित विभाग को कहा गया है. इस प्राचीन मंदिर को बचाने की कोशिश की जाएगी. श्रावण मास होने के कारण स्थानीय ग्रामीण मंदिर में पूजा अर्चना हेतु भयभीत होकर पहुंच रहे है कि कब नदी के कटाव की चपेट में यह प्राचीन मंदिर आ जाए.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










