ePaper

पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर, रेफर

Updated at : 02 Sep 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर, रेफर

प्रखंड क्षेत्र के एनएच 27 पर मंगलवार को विश्वकर्मा चौक भपटियाही के पास सड़क हादसे में एक बाइक चालक को पीछे से एक पिकअप गाड़ी ने ठोकर मार दिया.

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के एनएच 27 पर मंगलवार को विश्वकर्मा चौक भपटियाही के पास सड़क हादसे में एक बाइक चालक को पीछे से एक पिकअप गाड़ी ने ठोकर मार दिया. इस कारण बाइक चालक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दरभंगा जिले के पंकज कुमार बाइक पर सवार होकर अररिया जिले के भरगामा गांव से अपने घर दरभंगा लौट रहे थे. भपटियाही बाजार के विश्वकर्मा चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल पंकज कुमार को सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया. डॉ लक्ष्मीकांत राय ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया. घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन