आवारा पशुओं से त्रस्त लोग, नगर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

नीय दुकानदारों और आम नागरिकों में खासा आक्रोश देखा गया

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर मंगलवार को गोलचौक से पुरानी बाजार हटिया चौक तक लोगों ने नगर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों में खासा आक्रोश देखा गया. करीब आधे घंटे तक लोगों ने वार्ड पार्षद, मुख्य पार्षद और ईओ के खिलाफ विरोध जताया. आक्रोशित लोगों मिथिलेश गुप्ता, दिलीप साह और भूपेंद्र चौधरी का कहना था कि पिछले एक साल से कई बार नगर प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई है. इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. आवारा पशुओं के कारण न सिर्फ आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि कई बार लोग घायल भी हो चुके हैं और हादसे में जान जाने से भी बाल-बाल बचे हैं. लोगों का आरोप है कि हर बार बोर्ड की बैठक में इस विषय को उठाया जाता है, लेकिन नगर पंचायत इसे गंभीरता से नहीं लेती. करोड़ों की योजनाएं संचालित होने के बावजूद आवारा पशुओं के प्रबंधन पर एक रुपये भी खर्च नहीं किया जाता. इससे साबित होता है कि नगर प्रशासन केवल उन कामों में रुचि लेता है जिनसे प्रत्यक्ष लाभ मिलता है. कहते हैं ईओ नगर पंचायत के ईओ देवर्षि रंजन ने बताया कि आज से ही एक कर्मी को लगाया जा रहा है ताकि आवारा पशुओं को बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका जा सके. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बड़ी गाड़ियों को भी बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर कर्मियों की संख्या और बढ़ाई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन