किसनपुर बाजार में जलजमाव से राहगीर परेशान, नाला निर्माण व अतिक्रमण हटाने की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
किसनपुर बाजार में जलजमाव से राहगीर परेशान, नाला निर्माण व अतिक्रमण हटाने की उठी मांग

गंदे पानी से होकर आम लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है

विज्ञापन

किसनपुर. किसनपुर बाजार के गोल चौक से पूरब मछली हाट तक मुख्य सड़क के दक्षिणी किनारे करीब एक फीट जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गंदे पानी से होकर आम लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में नाराजगी है. बाजार के दुकानदार सीताराम रजक, लव चौधरी, विनोद शाह, शाहनवाज हुसैन, जगदीश चौधरी, महेश्वरी ठाकुर और रजनीकांत चौधरी ने बताया कि पिछले वर्ष जनसहयोग से जल निकासी के लिए सड़क के नीचे प्लास्टिक पाइप लगाया गया था. उसी पाइप से पानी का बहाव हो रहा था. लेकिन भारी ट्रक गुजरने के दौरान पाइप फटकर जाम हो गया, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है. दुकानदारों ने बताया कि सरकारी नाला भी पहले से जाम पड़ा हुआ है. बारिश होने पर पानी सड़क पर जमा हो जाता है. स्थिति और भी बदतर हो जाती है. वहीं सड़क किनारे कई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर सामान लगाने से लोगों के चलने के लिए सूखी जगह भी नहीं बची है. मजबूरन लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब नाला निर्माण कराने तथा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है, ताकि आम लोगों को आवागमन में राहत मिल सके. इस संबंध में सीओ सुशीला कुमारी ने कहा कि जल्द ही सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन