ePaper

वक्फ कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन, मुस्लिम समुदाय ने एक स्वर में जताई नाराजगी

Updated at : 28 Apr 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
वक्फ कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन, मुस्लिम समुदाय ने एक स्वर में जताई नाराजगी

सरकार का इस संपत्ति में दखल देना संविधान के मूल अधिकारों का उल्लंघन है.

विज्ञापन

– कानून के खिलाफ हजारों लोगों ने किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन – इमारत-ए शरिया व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ अन्य संगठनों ने किया प्रदर्शन सुपौल इमारत-ए-शरिया, फुलवारी शरीफ पटना, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तथा अन्य संगठनों की अपील पर सोमवार को जिले में नए वक्फ कानून के विरोध में एक दिवसीय शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व तंजीम, सुपौल जिला इकाई ने किया. ईदगाह मैदान से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य समुदायों के लोगों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. प्रदर्शनकारियों ने ईदगाह मैदान से पैदल मार्च करते हुए हुसैन चौक, महावीर चौक, स्टेशन चौक, लोहिया नगर चौक और अंबेडकर चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया. ईदगाह मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इमारत-ए-शरिया के उप सचिव मुफ्ती सोहराब नदवी ने कहा कि नया वक्फ कानून मुसलमानों के अधिकारों का हनन करने वाला काला कानून है. उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति जैसे मस्जिद, ईदगाह, कब्रिस्तान और मदरसे मुसलमानों द्वारा दान दी गई संपत्ति है, जिसकी देखरेख वे स्वयं करते रहे हैं. सरकार का इस संपत्ति में दखल देना संविधान के मूल अधिकारों का उल्लंघन है. इमारत-ए-शरिया के जिला सचिव मो जमालउद्दीन ने कहा कि सरकार नए वक्फ कानून के तथ्यों को छिपाकर लोगों को भ्रमित कर रही है. उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति में महिलाओं के प्रवेश की बात करके असल मुद्दे से ध्यान भटकाया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि मुस्लिम समुदाय वक्फ संपत्तियों से छेड़छाड़ को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेगा और इसके खिलाफ अंतिम दम तक संघर्ष करेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी एहसानुल हक ने की तथा संचालन मुफ्ती नेहाल नदवी ने किया. सभा को कांग्रेस के राजनारायण गुप्ता, मिन्नत रहमानी, जितेंद्र झा, राजद के जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव, ई विद्याभूषण, विनोद यादव, भाकपा के अरविंद शर्मा, जितेंद्र चौधरी, डॉ अमन कुमार, जाप जिलाध्यक्ष नंदकुमार चौधरी, मौलाना रमजान अली, कारी रिजवान अहमद, मुफ्ती अकबर काश्मी, मौलाना निजामुद्दीन, इनामुल होदा, जिला पार्षद परवेज नैयर, मुखिया जियाउर रहमान, पूर्व प्रमुख जहुर आलम समेत कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों लोग तख्तियां लेकर पहुंचे और शांतिपूर्ण ढंग से वक्फ कानून और सरकार के विरोध में नारेबाजी की. सुरक्षा के किये गये थे पुख्ता इंतजाम वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. कार्यक्रम स्थल से लेकर सभी मार्गो में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी. वहीं पैदाल मार्च के साथ सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, सदर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार सहित कई थानें के पुलिस पदाधिकारी थे. प्रदर्शन को लेकर शहर में लगी रही जाम वक्त कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय द्वारा किये गये प्रदर्शन को लेकर शहर में जाम की स्थिति बनी रही. लगभग दो घंटे तक सभी मुख्य मार्गो में जाम लगे रहने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि प्रदर्शन में शामिल लोग भी प्रशासन के साथ जाम हटाते दिखे. बावजूद अत्यधिक भीड़ के कारण दो घंटे तक जाम लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन