ePaper

बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में आयोजित कि गई शांति समिति की बैठक

Updated at : 30 May 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में आयोजित कि गई शांति समिति की बैठक

कुर्बानी को धार्मिक मर्यादा और संवेदनशीलता के अनुरूप पर्दे में करने तथा अवशेषों को उचित तरीके से जमीन में दफनाने की अपील की.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज आगामी बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने की. बैठक में सभी से अपील की गई कि बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. थानाध्यक्ष ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर पेनी नजर रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति समाज में अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें. उन्होंने यह भी बताया कि शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कुछ संवेदनशील स्थलों की चिन्हित की गई है, जहां मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही उन्होंने कुर्बानी को धार्मिक मर्यादा और संवेदनशीलता के अनुरूप पर्दे में करने तथा अवशेषों को उचित तरीके से जमीन में दफनाने की अपील की. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कमाल खान,उप मुख्य पार्षद गीता देवी,पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम,रामकृष्ण यादव,वार्ड पार्षद महेश कुमार उर्फ राम सिंह, वार्ड पार्षद शिवशंकर साह,लोकेश कुमार, बीरेंद्र साह,संतोष सियोटा,मनीष कुमार, कौशल यादव,मोहम्मद खलील, कपलेश्वर यादव,नीलांबर मेहता आदि लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन