प्रखंड स्तरीय तैलिक साहू समाज का संगठनात्मक चुनाव संपन्न, गोपाल साह बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महेंद्र साहू ने तैलिक साहू समाज के लोगों को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन की मजबूती पर बल दिया

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड मुख्यालय स्थित शोभा भवन परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय तैलिक साहू समाज का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हो गया. जहां जिला तैलिक साहू सभा का नव मनोनीत जिला संयोजक लक्ष्मीकांत गुप्ता का नागरिक अभिनंदन महेन्द्र साह के अध्यक्षता में किया गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में आए बिहार साहू तैलिक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहू, नीरज कुमार गुप्ता, साहू समाज के भू दाता जालेश्वर साह सहित अन्य को माला व चादर से सम्मानित किया गया. बैठक में सर्व समिति से गोपाल साह को प्रखंड अध्यक्ष, मनमोहन साह को महामंत्री, शंभू साह को कोषाध्यक्ष व लालचंद साह को अंकेक्षक के पद पर चुनते हुए प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. मुख्य अतिथि महेंद्र साहू ने तैलिक साहू समाज के लोगों को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन की मजबूती पर बल दिया. उन्होंने कहा हमें अपने अधिकार की लड़ाई के लिए एकजुटता का परिचय देना होगा. उन्होंने कहा की तैलिक साहू समाज में बढ़ रही कुरीतियां और विखंडन जैसे मुद्दों पर पहल करने की जरूरत है. हमारे समाज में जागरूकता लाने के लिए संगठन पर काम करना होगा. तब जाकर हम अपना अधिकार पा सकते हैं. कार्यक्रम में डॉ उमाशंकर साह, मुखिया राजेंद्र साह, रामचंद्र साह, मखन साह, जागेश्वर साह, फुलेश्वर साह, रामविलास साह, शंभू साह, मनोज साह, अशोक साह, मनमोहन साह, लालचंद साह, रविंद्र साह, उपेंद्र साह, शंकर शाह, विष्णुदेव साह सहित अन्य तैलिक साहू समाज के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन