दो पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन, 240 आवेदन हुए प्राप्त, 141 का ऑन द स्पॉट निराकरण

भीमपुर पंचायत भवन के सहयोग शिविर में प्राप्त 158 आवेदन में 110 का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया
छातापुर. प्रखंड के मधुबनी एवं भीमपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. समस्या एवं शिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर आयोजित शिविर में फरियादियों की भीड़ लगी रही. मधुबनी पंचायत सरकार भवन में बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित शिविर में मुखिया सीतानंद झा उर्फ सुनील बाबू सहित अन्य जनप्रतिनिधि फरियादियों की मदद करते दिखे. जहां स्टॉल लगाकर कर्मियों द्वारा प्राप्त आवेदन को ऑनलाइन किया जा रहा था. वहीं भीमपुर में सीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में मुखिया प्रतिनिधि रंजन भारती आदि के सहयोग से व कर्मियों के माध्यम से आवेदनों को ऑनलाइन करवाया जा रहा था.
सहयोग शिविर के माध्यम से योग्य लाभार्थी को उपलब्ध कराया जा सरकारी योजनाओं का लाभ
त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार, एसडीपीओ विभाष कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर एस के पासवान भी दोनों ही शिविर स्थल पर पहुंचे और संचालन का जायजा लिया. एसडीएम ने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है. साथ ही शिविर के माध्यम से योग्य लाभार्थी को सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है. बीडीओ ने बताया कि भीमपुर पंचायत में कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें 31 आवेदन का त्वरित निष्पादन कर दिया गया. शेष आवेदन को भी ऑनलाइन कर निष्पादन की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं भीमपुर पंचायत भवन के सहयोग शिविर में प्राप्त 158 आवेदन में 110 का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. शेष आवेदन निष्पादन के लिए प्रक्रियाधीन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










