बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये चोरी

Updated:
विज्ञापन

पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है

विज्ञापन

जदिया. जदिया बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने बाइक की डिक्की को तोड़कर एक लाख रुपये पर हाथ साफ कर लिया. पीड़ित बघेली पंचायत के रघुनाथपुर वार्ड 3 निवासी अरुण कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनकी भतीजी की शादी 26 नवंबर को है, शादी की तैयारी के लिए बैंक से रुपये निकालने गए थे. उन्होंने कोरियापट्टी स्थित एसबीआई शाखा से एक लाख रुपये की निकासी की और राशि को बाइक की डिक्की में रखकर घर लौट रहे थे. रास्ते में जदिया बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास उन्होंने बाइक खड़ी की और बल्ब खरीदने के लिए दुकान के अंदर चले गए. कुछ देर बाद लौटने पर उन्होंने देखा बाइक की डिक्की खुली हुई थी और रुपये गायब थे. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. बताया जा रहा है कि पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है. पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन