अगलगी से एक घर जला, हजारों की संपत्ति का हुआ नुकसान

Updated:
विज्ञापन
अगलगी से एक घर जला, हजारों की संपत्ति का हुआ नुकसान

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है

विज्ञापन

निर्मली. अंचल क्षेत्र के हरियाही पंचायत के हरियाही वार्ड नंबर 06 में शुक्रवार की सुबह आग लगने से एक घर जल गया. घर में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गए. मवेशी भी झुलस गए, अनुमान लगया जा रहा है कि अगलगी से हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. जानकारी अनुसार शिव कुमार मंडल की पत्नी सुनीता देवी जब अपने बच्चे को स्कूल से छोड़कर वापस लौटी तो देखा कि घर से धुआं उठ रहा है. घबराकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुटे. ग्रामीणों की तत्परता और दमकल विभाग की टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पीड़िता सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति शिव कुमार मंडल बाहर रहते हैं और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. अंचलाधिकारी विजय प्रताप ने बताया कि सूचना मिलने पर कर्मचारी को घटना स्थल भेजा गया है, जांच पड़ताल के बाद अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन