महिला के साथ अश्लील हरकत के आरोप में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
महिला के साथ अश्लील हरकत के आरोप में एक गिरफ्तार

इस संबंध में कांड दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया

विज्ञापन

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट व अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. पीड़िता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. दिए गए आवेदन के अनुसार घटना मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे की है. महिला नहर किनारे गेहूं तैयार कर उसे घर ला रही थी. आरोप है कि भगवानपुर वार्ड नंबर 6 निवासी मुकेश कुमार ठाकुर (30) ने अचानक उसे पकड़ लिया. महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करने लगा. पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़कर थानाध्यक्ष को सूचना दे दिया. जानकारी के अनुसार पीड़िता दो बच्चों की मां है, जबकि आरोपी भी दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में कांड दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन