अधिकारियों ने रैयतों की सुनी समस्या, सड़क निर्माण कार्य शुरू

Updated:
विज्ञापन

जांच के बाद यदि अतिरिक्त भूमि ली गई पाई जाती है तो उसका भी उचित मुआवजा दिया जाएगा

विज्ञापन

राघोपुर. सरायगढ़ से गणपतगंज तक निर्माणाधीन एनएच 327ई सड़क परियोजना के तहत राघोपुर थाना क्षेत्र के चिकनापट्टी एवं भपटियाही थाना क्षेत्र के लालगंज में रैयतों द्वारा मुआवजा भुगतान व अन्य विवाद को लेकर कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही थी. इसी समस्या के निवारण को लेकर शनिवार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश रंजन, सदर एसडीएम मनोहर साह, वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार तथा एनएचएआई के एक्सक्यूटिव इंजीनियर सतेंद्र पाठक ने स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रैयतों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना, जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य पुनः शुरू कराया गया. इस दौरान राघोपुर आरओ आकांक्षा कुमारी, थानाध्यक्ष अमित कुमार राय सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश रंजन ने बताया कि कुछ रैयतों ने अपने दस्तावेज देर से जमा किए है, जबकि कुछ का भुगतान लंबित है, जो प्रक्रिया में है. उन्होंने कहा कि मुआवजा भुगतान ‘भूमि राशि’ पोर्टल के माध्यम से किया जाता है, जिसमें लगभग 10 से 15 दिन का समय लगता है. उन्होंने बताया कि इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा कार्य बाधित किया जा रहा था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने हस्तक्षेप किया. अधिकारियों ने रैयतों को आश्वस्त किया कि सभी का भुगतान 10 से 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा. वहीं, कुछ रैयतों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में उनकी अधिक भूमि ली जा रही है. इस पर सतीश रंजन ने कहा कि यदि किसी को ऐसी शिकायत है तो वे संबंधित दस्तावेज के साथ कार्यालय में आवेदन दें. जांच के बाद यदि अतिरिक्त भूमि ली गई पाई जाती है तो उसका भी उचित मुआवजा दिया जाएगा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन