विधिज्ञ संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
विधिज्ञ संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

न्यायालय के कई न्यायिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे

विज्ञापन

– पुस्तकालय भवन सभागार में आयोजित हुआ सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह

– अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राण व सचिव एसपी मंडल ने संघहित में कार्य करने का लिया संकल्प

वीरपुर.

व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पुस्तकालय भवन के सभागार में मंगलवार को विधिज्ञ संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. हाल ही में संपन्न चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.

निर्वाचन पदाधिकारी (आरओ) देवचंद्र मेहता ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण-पत्र सौंपते हुए शपथ दिलायी. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधीश विजय शंकर उपस्थित रहे. इसके अलावा अमित गौरव, आर रहमान, विकास कुमार तथा सुरभि सिंघानिया समेत न्यायालय के कई न्यायिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे.

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

समारोह में सचिव एसपी मंडल, अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राण, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर बर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद एवं अशोक झा, सहायक सचिव जयगणेश सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, रमेश कुमार, अंकेक्षक सत्यनारायण साहू, पुस्तकालय अध्यक्ष दुर्गानंद झा, संयुक्त सचिव विजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार और रामचंद्र मेहता सहित कार्यकारिणी के सात सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.

शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राण ने कहा कि उन्हें संघ की सेवा करने का लगातार अवसर मिलता रहा है. इससे पूर्व वे तीन बार सचिव पद का दायित्व निभा चुके हैं और पहली बार अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है. उन्होंने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संघ और अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया.वहीं सचिव एसपी मंडल ने कहा कि वे विधिज्ञ संघ के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे. संघ के वित्तीय संसाधनों के उपयोग में पूर्ण पारदर्शिता बरती जायेगी तथा एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित किया जायेगा.

संघ की मजबूती पर हुआ मंथन

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया. साथ ही संघ की मजबूती, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक व्यवस्था में सहयोग को लेकर विचार साझा किये गये. वक्ताओं ने संघ को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन