नेपाली मुद्रा व कॉस्मेटिक सामान जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बैल भी बरामद

Updated:
विज्ञापन

बरामद राशि व सामान के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर तस्कर ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब

विज्ञापन

– बरामद राशि व सामान के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर तस्कर ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब वीरपुर. भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. इसी क्रम में 45वीं वाहिनी एसएसबी, वीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी कुनौली और नरपतपट्टी द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नेपाली मुद्रा, भारी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान और दो बैल के साथ कुल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार सीमा चौकी कुनौली की टीम ने नाका ड्यूटी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की. गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 223 के समीप टीम ने कार्रवाई करते हुए भारत से नेपाल की ओर जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका. पूछताछ में उनकी पहचान सोनू दास (वार्ड संख्या-01, राजविराज, जिला सप्तरी, नेपाल) और महेश दास (वार्ड संख्या-08, राजविराज, जिला सप्तरी, नेपाल) के रूप में हुई. तलाशी के दौरान सोनू दास के पास से 30 हजार नेपाली मुद्रा के साथ भारी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान बरामद किया गया. जब उससे बरामद राशि और सामान के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद एसएसबी ने नेपाली मुद्रा और कॉस्मेटिक सामान को जब्त करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कस्टम कार्यालय कुनौली को सुपुर्द कर दिया. वहीं सीमा चौकी नरपतपट्टी की गश्ती टीम ने एक अन्य कार्रवाई में एक तस्कर को दो बैलों के साथ गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 221 के समीप स्पर संख्या 2070 से लगभग 2.7 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में की गई. गश्त के दौरान एक व्यक्ति दो बैलों के साथ संदिग्ध स्थिति में दिखा, जो एसएसबी को देखकर भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान सुशील कुमार, पिता पुलकित मुखिया, निवासी दूधाधारी, थाना करजाइन, जिला सुपौल के रूप में हुई. जब उससे बैलों के संबंध में जानकारी ली गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इससे यह स्पष्ट हुआ कि बैलों को तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाया जा रहा था. इसके बाद एसएसबी ने बैलों और आरोपी को जब्त कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए थाना भपटियाही को सुपुर्द कर दिया. 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए एसएसबी लगातार सतर्क और सक्रिय है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन