मोहर्रम मेले में चाकूबाजी : दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर, पूर्णिया रेफर

Muharram Fair Knife Attack: सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र स्थित मोगला घाट मोहर्रम मेले में चाकूबाजी की घटना में दो युवक घायल हो गए. एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
त्रिवेणीगंज (सुपौल) से दीपक कुमार की रिपोर्ट:
Muharram Fair Knife Attack: जिले के जदिया थाना क्षेत्र स्थित मोगला घाट में आयोजित मोहर्रम मेले के दौरान मंगलवार की देर शाम चाकूबाजी की घटना में दो युवक घायल हो गए. इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मुख्य बातें
घायलों की पहचान फुलकाहा वार्ड संख्या-17 निवासी मो. कलीम के पुत्र मो. मेराज तथा श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती वार्ड संख्या-9 निवासी मो. मुबारक के पुत्र मो. मुजाहिद के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल मुजाहिद को बेहतर इलाज के लिए परिजन पूर्णिया लेकर गए.
मेला देखने पहुंचे थे दोनों युवक
घायल मो. मेराज ने बताया कि वह मोहर्रम मेला देखने गया था. इसी दौरान तीन-चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने लगे. आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया.
हमले में मो. मेराज की जांघ में चाकू लग गया, जबकि मो. मुजाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद मची अफरा-तफरी
चाकूबाजी की घटना के बाद मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को पूर्णिया रेफर कर दिया गया.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की.
जदिया थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
और पढ़ें: योग दिवस ड्यूटी के विरोध में वायरल वीडियो, सीएचओ पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










