ePaper

एनएच 327 ई पर चला सघन वाहन जांच अभियान

Updated at : 18 May 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच 327 ई पर चला सघन वाहन जांच अभियान

क्षेत्र में बिना दस्तावेज या अवैध रूप से वाहन चला रहे चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनिया टोल प्लाजा के समीप एनएच 327 ई पर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में तेजी लाई गई है. यह अभियान विशेष रूप से बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं नंबर प्लेट के बिना चलने वाले वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई करने हेतु चलाया जा रहा है. एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में वंशी चौक, खट्टर चौक सहित अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई. जांच के दौरान कई वाहनों में दस्तावेजों की कमी पाई गई, जिस पर ऑनलाइन चालान काटे गए और आवश्यकतानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की गई. एसडीपीओ विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष ने भी स्पष्ट किया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी वैध कागजात साथ रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे स्वयं एवं अन्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. इस अभियान के दौरान अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, सब-इंस्पेक्टर तनुजा कुमारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में बिना दस्तावेज या अवैध रूप से वाहन चला रहे चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई. कई वाहन चालकों को पुलिस चेकिंग को दूर से देखकर रास्ता बदलते हुए या चेकिंग समाप्त होने का इंतजार करते देखा गया. स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि अपराध पर भी नियंत्रण होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन