बिहार के इस जिले में बन रहा मॉडर्न रेलवे स्टेशन, वेटिंग हॉल, पार्किंग समेत होंगी हाई स्टैंडर्ड सुविधाएं

Published by :Preeti Dayal
Published at :28 Apr 2026 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
Modern Railway Station built high standard facilities

सुपौल रेलवे स्टेशन

Modern Railway Station: बिहार के सुपौल जिले में रेलवे स्टेशन का नया बिल्डिंग तैयार किया जा रहा है. इस नए बिल्डिंग में यात्रियों को मॉडर्न सुविधाएं मिल सकेंगी. इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा.

विज्ञापन

Modern Railway Station: सुपौल जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. पूर्व मध्य रेलवे के तहत चल रही गतिशक्ति परियोजना के अंतर्गत सुपौल रेलवे स्टेशन का नया मॉडर्न बिल्डिंग तेजी से तैयार किया जा रहा है. मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) नीरज कुमार ने स्टेशन पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समय सीमा में सभी लंबित कार्य पूरे करने के कड़े निर्देश दिए.

काम में लापरवाही नहीं बरतने का आदेश

निरीक्षण के दौरान सीएओ ने निर्माणाधीन स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया और फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का जायजा लिया. उन्होंने विशेष रूप से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा. साथ ही स्टेशन परिसर के दोनों ओर व्यवस्थित पार्किंग स्टैंड विकसित करने का निर्देश दिया, जिससे जाम की समस्या से राहत मिल सके.

भीड़भाड़ से मिलेगा छुटकारा

इसके अलावा दक्षिणी हटखोला रोड की ओर से नए एंट्री गेट के निर्माण और मिट्टी भराई का निर्देश भी दिया गया, जिससे स्टेशन तक पहुंच आसान होगी और भीड़भाड़ कम होगी. स्टेशन परिसर में अट्रैक्टिव ‘सुपौल’ साइनेज और सौंदर्यीकरण कार्य को भी जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया.

कब तक यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जून महीने तक नई स्टेशन बिल्डिंग पूरी तरह तैयार कर आम जनता के लिए खोल दी जाएगी. नई इमारत में आधुनिक वेटिंग हॉल, बेहतर टिकट काउंटर, साफ-सफाई की उन्नत व्यवस्था और अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

अभी क्या होती है परेशानी?

वर्तमान में स्टेशन परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गाड़ियों की अव्यवस्थित खड़ी स्थिति से जाम लग जाता है. जबकि प्लेटफॉर्म पर बैठने और पंखों की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से यात्रियों को खासकर गर्मी में काफी परेशानी होती है. नई बिल्डिंग के तैयार होने के बाद इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

(सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट)

Also Read: पटना मेट्रो से 10 मिनट में पूरा हुआ भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक का सफर, सीएम सम्राट ने दिया आदेश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन