Madhepura चार दिनों से गैस संकट, गुस्साये लोगों ने एनएच-27 को किया जाम, कालाबाजारी के गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
Madhepura चार दिनों से गैस संकट,  गुस्साये लोगों ने एनएच-27  को किया जाम, कालाबाजारी के गंभीर आरोप

राघोपुर में रसोई गैस की लगातार चार दिनों से आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार सुबह फूट पड़ा.

विज्ञापन

राघोपुर से आशुतोष की रिपोर्ट Madhepura News : राघोपुर में रसोई गैस की लगातार चार दिनों से आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार सुबह फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने नगर पंचायत सिमराही के धर्मपट्टी स्थित गणपति एचपी गैस एजेंसी के कार्यालय के सामने सुबह करीब 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की दोनों लेनों को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया.

करीब डेढ़ घंटे तक रहा जाम, 5 किलोमीटर तक लगी रही वाहनों की लंबी कतार

करीब डेढ़ घंटे तक चले इस सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर लगभग 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा पिछले चार दिनों से गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिसके कारण उनके घरों में खाना बनना बंद हो गया है. कई परिवारों को भूखे रहने तक की नौबत आ गई है.

लोगों ने एजेंसी संचालक पर लगाया कालाबाजारी का आरोप

लोगों ने एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर 1800 से 2000 रुपये तक में बेचा जा रहा है. उनका कहना था कि जहां सरकार होम डिलीवरी की बात करती है, वहीं एजेंसी संचालक चोरी-छिपे बगीचों और रात के अंधेरे में गैस की बिक्री कर रहा है. प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि वेंडरों के माध्यम से कालाबाजारी कराई जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पाती. घरेलू गैस सिलेंडर को शादी-विवाह, होटल और चाय दुकानों में ऊंचे दाम पर पहुंचाया जा रहा है.

बिना सूचना दिये एजेंसी संचालक कार्यालय बंद कर हो गया फरार

मंगलवार सुबह जब उपभोक्ता एजेंसी कार्यालय पहुंचे तो संचालक बिना कोई सूचना दिए कार्यालय बंद कर फरार हो गया, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया. सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद राघोपुर थाना पुलिस और एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने बुधवार से नियमित गैस आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन