Supaul सुपौल में बनेगा अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन, जून तक मिलेंगी नई सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन
Supaul सुपौल में बनेगा अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन, जून तक मिलेंगी नई सुविधाएं

जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है. पूर्व मध्य रेलवे के तहत चल रही गतिशक्ति परियोजना के अंतर्गत सुपौल रेलवे स्टेशन का नया अत्याधुनिक भवन तेजी से तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट Supaul News : जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है. पूर्व मध्य रेलवे के तहत चल रही गतिशक्ति परियोजना के अंतर्गत सुपौल रेलवे स्टेशन का नया अत्याधुनिक भवन तेजी से तैयार किया जा रहा है. मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) नीरज कुमार ने स्टेशन पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समय सीमा में सभी लंबित कार्य पूरे करने के कड़े निर्देश दिए.

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) नीरज कुमार ने स्टेशन का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सीएओ ने निर्माणाधीन स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया और फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का जायजा लिया. उन्होंने विशेष रूप से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए काम में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा. साथ ही, स्टेशन परिसर के दोनों ओर व्यवस्थित पार्किंग स्टैंड विकसित करने का निर्देश दिया, जिससे जाम की समस्या से राहत मिल सके. इसके अलावा दक्षिणी हटखोला रोड की ओर से नए प्रवेश द्वार के निर्माण और मिट्टी भराई का निर्देश भी दिया गया, जिससे स्टेशन तक पहुंच आसान होगी और भीड़भाड़ कम होगी. स्टेशन परिसर में आकर्षक “सुपौल” साइनेज और सौंदर्यीकरण कार्य को भी जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया.

जून तक नयी स्टेशन बिल्डिंग आम जनता के लिए खोल दी जायेगी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जून माह तक नयी स्टेशन बिल्डिंग पूरी तरह तैयार कर आम जनता के लिए खोल दी जायेगी. नई इमारत में आधुनिक वेटिंग हॉल, बेहतर टिकट काउंटर, साफ-सफाई की उन्नत व्यवस्था और अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी. गौरतलब है कि वर्तमान में स्टेशन परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहनों की अव्यवस्थित खड़ी स्थिति से जाम लग जाता है. वहीं प्लेटफॉर्म पर बैठने और पंखों की पर्याप्त सुविधा न होने से यात्रियों को खासकर गर्मी में काफी परेशानी होती है। नई बिल्डिंग के तैयार होने के बाद इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक केके भार्गव, डिप्टी सीपीएम प्रकाश केशव सहित कई रेलवे अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि गुणवत्ता के साथ तेजी से काम पूरा किया जाएगा.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन