विद्यालय भवन निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

Published at :31 Jan 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय भवन निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

बच्चों को अब इंटरमीडिएट तक कि पढ़ाई गांव में ही होने लगी है

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत के कल्याणपुर गांव के वार्ड 03 में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय गिरधारी का स्थानीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि भवन का निर्माण कार्य हो जाने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों सहित आसपास के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में सहुलियत होगी. सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी सहित विभिन्न प्रकार के योजनाएं गांव स्तर पर किया जा रहा है. सरकार शिक्षा के प्रति कटिबद्ध है. बच्चों को उच्च शिक्षा मिले इसके प्रत्येक पंचायतों में प्राथमिक, मध्य विद्यालय से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक कि पढ़ाई होने लगी है. बच्चों को अब इंटरमीडिएट तक कि पढ़ाई गांव में ही होने लगी है. वहीं विद्यालय निर्माण कार्य कर रहे संवेदक संतोष कुमार यादव ने बताया कि करीब 32 लाख 68 हजार 849 रुपए की लागत से उक्त विद्यालय का निर्माण कार्य कराया जाएगा. जिसमें तीन कमरा सहित दो बाथरूम, एक बेसिन के अलावे बिजली वायरिंग का कार्य किया जाएगा. इस मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, विद्यालय प्रधान अनीता कुमारी यादव, उपेन्द्र यादव,राज कुमार पंडित, कुमारी सुनीता, अंबिका भारती, अनिल कुमार मेहता, धनी लाल रजक, शिवनारायण मेहता, लखन मेहता, रामसेवक मेहता, मक्खन मेहता, रूपेश मेहता, रामकुमार मेहता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन